बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बालोतरा में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर जोर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, राजस्थान। आम आदमी पार्टी (आप) राजस्थान के नए संगठन निर्माण तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर शनिवार को बालोतरा जिला मुख्यालय स्थित डाक बंगला में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे राजस्थान के सह प्रभारी संजय खिड़वालिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

सम्मेलन की अध्यक्षता बालोतरा जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुमेर लाल शर्मा ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने तथा आगामी चुनावों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में कई नए लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी का दामन थामा।

सम्मेलन में वरिष्ठ नेता मांगीलाल पालीवाल, बाड़मेर के पूर्व जिला अध्यक्ष भगवान सिंह लाबराऊ, मुश्ताक खान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हनीफ खान नागाणा, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जोध सिंह परमार खंडप, चेलाराम प्रजापत, साबिर खान, लालाराम प्रजापत, तालिब खान, कांतिलाल गर्ग, मुकेश सेन, ओमाराम भील, पृथ्वी सिंह खारवाल, रणवीर प्रजापत, सवाई सेन, दिनेश वार्ड पंच सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद सिवाना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन श्री बाबा रामदेव जी मंदिर प्रांगण में किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button