बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वैवाहिक जीवन की 47वीं वर्षगांठ पर सीए ओम प्रकाश बांठिया ने किए धार्मिक एवं सेवा कार्य

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी वीर सीए ओम प्रकाश बांठिया ने अपने वैवाहिक जीवन की 47वीं वर्षगांठ धार्मिक अनुष्ठानों, सेवा कार्यों एवं पौधरोपण कार्यक्रमों के साथ मनाई। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संस्कृति में दाम्पत्य जीवन तथा जैन धर्म में गृहस्थ जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए परिवार, समाज और धर्म के प्रति समर्पण की भावना को जीवन का आधार बताया।

सीए बांठिया ने कहा कि सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम, विश्वास, संतोष, समर्पण, समझदारी तथा सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है और जीवन में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनता है। उन्होंने बताया कि उनके 47 वर्षों के सफल वैवाहिक जीवन में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला देवी का हर धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके सहयोग और परिवार, मित्रों, पत्रकारों, समाज, रोटरी क्लब, महावीर इंटरनेशनल तथा भारत जैन महामंडल के सदस्यों के समर्थन से ही वे निरंतर सेवा कार्य कर पा रहे हैं।

विवाह वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत उन्होंने बेंगलुरु स्थित श्री सिद्धांचल स्थूलभद्र धाम तीर्थ में दर्शन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आचार्य श्री चंद्र यश सुरीश्वर जी महाराज, आचार्य श्री पार्श्वमुनि जी, पदम मुनि जी, श्रमण संघीय मंत्री श्री कमलमुनि जी ‘कमलेश’ तथा तेरापंथ विदुषी साध्वी श्री पावनप्रभा जी सहित विभिन्न संत-महात्माओं के प्रेरणादायी प्रवचनों का श्रवण किया। अहमदाबाद में भी गुरु भगवंतों के सान्निध्य में आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

कार्यक्रमों के दौरान गौसेवा, साधर्मी वात्सल्य, पौधरोपण एवं अन्य जनहितकारी सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। सीए बांठिया ने कहा कि धर्म, सेवा और संस्कारों से जुड़कर मनाया गया यह विशेष अवसर उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा।

अंत में उन्होंने वैवाहिक वर्षगांठ पर प्राप्त शुभकामनाओं, आशीर्वाद और स्नेह के लिए सभी शुभचिंतकों, मित्रों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button