उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 17 जून 2026। आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेते हुए योग दिवस की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में बताया गया कि जनपद स्तरीय मुख्य योग कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सभी तहसीलों और ग्राम पंचायतों में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

योग दिवस से पूर्व 20 जून को विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। योग समिति के सदस्य जगदीश शुक्ला ने अटल आवासीय विद्यालय परसरामपुर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज हथियागढ़ में भी योग कार्यक्रम आयोजित कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि योग को प्रत्येक ग्राम पंचायत और प्रत्येक घर तक पहुंचाना आवश्यक है।

बैठक में सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम सदर हिमांशु कुमार, डीपीआरओ धनश्याम सागर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नागेंद्र कुमार, नोडल योगा वीरेन्द्र चौधरी, बाल कृष्ण चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, बीएसए अनूप तिवारी तथा ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button