उत्तराखंडखेलदेशब्रेकिंग न्यूज़

कैंची धाम में आस्था का महासंगम, बाबा के दरबार में उमड़ रहा जनसैलाब — शटल सेवाओं से लगातार पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु 

A grand gathering of faith at Kainchi Dham, a huge crowd is pouring into Baba's court - thousands of devotees are continuously arriving by shuttle services.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

नैनीताल…विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज जी के वार्षिक स्थापना दिवस के अवसर पर आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा है। आज प्रातः 05:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात बाबा के पावन कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

कपाट खुलने से पूर्व ही मंदिर परिसर, मुख्य मार्गों एवं शटल पार्किंग स्थलों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। सुबह से ही देश-विदेश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है तथा बाबा के दरबार में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

मुख्य बिंदु:

🔹 सुबह से ही हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन हेतु कैंची धाम पहुंच चुके हैं तथा श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

🔹 निर्धारित पार्किंग स्थलों से संचालित शटल सेवाएं लगातार पूर्ण क्षमता के साथ संचालित हो रही हैं तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम रूप से मंदिर तक पहुंचाया जा रहा है।

🔹 किसी भी बैरियर पर श्रद्धालुओं को रोका नहीं जा रहा है। सभी श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन पार्क कर शटल सेवा के माध्यम से दर्शन हेतु भेजा जा रहा है।

🔹 नैनीताल पुलिस, प्रशासन एवं स्वयंसेवकों द्वारा सुरक्षा, यातायात एवं दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

🔹 मंदिर क्षेत्र, पार्किंग स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है तथा वरिष्ठ अधिकारी स्वयं व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

🔹 कैंची धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है और पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण एवं भक्तिमय ऊर्जा का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है।

🔹 स्थानीय व्यापार, होटल व्यवसाय एवं पर्यटन गतिविधियों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

श्रद्धालुओं हेतु अपील:

✅ धैर्य एवं अनुशासन बनाए रखें।

✅ पुलिस एवं वॉलिंटियर्स द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें।

✅ निर्धारित पार्किंग एवं शटल सेवाओं का ही उपयोग करें।

✅ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।

नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षित, सुगम एवं सुखद यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आपकी सुरक्षा एवं सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button