उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

योग का स्वास्थ्य पर कई सकारात्मक प्रभाव : डॉ. नवीन सिंह

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग पार्क में चल रहा विशेष योगाभ्यास अभियान

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर एवं पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, विश्व संवाद परिषद के सहयोग से बस्ती जनपद में योग जागरूकता अभियान के अंतर्गत योग पार्क में नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के पूर्वी जोन अध्यक्ष प्रो. डॉ. नवीन सिंह, सचिव आशीष टंडन तथा डॉ. रमेश चंद्र के नेतृत्व में किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि योग का मानव स्वास्थ्य पर अत्यंत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर में लचीलापन, शक्ति एवं संतुलन बढ़ता है, वहीं मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि योग पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, रक्तचाप को नियंत्रित रखने में सहायक होता है तथा नींद की गुणवत्ता में सुधार लाता है।

योगाचार्य सौरभ तुलस्यान एवं मंजेश राजभर ने बताया कि इंडियन योग एसोसिएशन, पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के संयुक्त प्रयासों से योग पार्क में प्रतिदिन योग प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास कराया जा रहा है। इसका लाभ लोगों को स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और योग के प्रति जनसामान्य का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में योग शिक्षक मजेश राजभर,भूपेंद्र कुमार सिंह,सुनील सिंह, राम सुभाष चौधरी, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार संदीप गोयल, अजय श्रीवास्तव, विनाेद कुमार मिश्र,शिवेंद्र, संतोष भारद्वाज, नरेंद्र तिवारी, बैजनाथ, राधेश्याम, अशोक यादव, सूर्य प्रताप, मारूफ खान, , तबरेज, सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button