ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

विश्व रक्तदान दिवस पर भिवाड़ी में ‘रक्तदान-महादान’ शिविर संपन्न, प्रेरणादायक क्षणों का बना गवाह

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

*भिवाड़ी, 14 जून 2026:* भारत विकास परिषद, शाखा भिवाड़ी द्वारा ‘राष्ट्र देवो भव’ एवं ‘रक्तदान-महादान’ के ध्येय के साथ आज क्लब हाउस, निमाई ग्रीन्स, भिवाड़ी में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। परिषद अध्यक्ष *विमल पंडित*, सचिव *डॉ. मुकेश कुमार* एवं कोषाध्यक्ष *हर्ष कुमार माहेश्वरी* के नेतृत्व में यह शिविर दोपहर 2:00 बजे तक सफलतापूर्वक चला।

*गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति:*

इस अवसर पर *श्री आर.के. गुप्ता, रजनीश त्यागी, अमित नाहटा, डॉ. सचिन, अश्विनी शर्मा, अनुप केडिया, मुकेश शर्मा, दीपक शुक्ला, श्रीमती सुनीता यादव, श्री आर.सी. जैन, डॉ. नीरज अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल* विजेयता माहेश्वरी, सरिता अग्रवाल, वंदना और हिमान्शू सिंघल सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*महिला शक्ति की भागीदारी:*

रोटरी क्लब शक्ति से *श्रीमती शालनी जी, निशी पंडित, डॉ. मनीशा शर्मा, ममता अग्रवाल, सीमा जालान, अनुप्रिया अग्रवाल* सहित कई महिला सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई।

*शिविर के प्रेरणादायक क्षण:*

1. *डॉ. मनोज सिंघानिया* आज के शिविर के *प्रथम रक्तदाता* बने। उन्होंने रक्तदान कर युवाओं को संदेश दिया, “रक्तदान से डरें नहीं, यह सबसे बड़ा पुण्य है।”

2. *डॉ. नीरज जी* ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर अपनी पत्नी एवं पुत्री के साथ रक्तदान कर समाज को सेवा का अनूठा संदेश दिया। उनके इस कदम की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि “रक्तदान करके जीवन बचाएं” के संदेश के साथ युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और 35 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में सभी रक्तदाताओं के लिए जलपान, प्रमाण-पत्र, उपहार एवं स्मृति चिन्ह की व्यवस्था की गई थी।

भारत विकास परिषद ने वर्ष 2026-27 में सेवा, संस्कार, सहयोग के कार्यों को इसी तरह जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button