उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- बदली देश की तस्वीर और तकदीर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 13 जून 2026।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्ती स्थित सर्किट हाउस में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीयों की सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को संतृप्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्वर्णिम कार्यकाल में भारत की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली हैं तथा सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने लगभग 10 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर महिलाओं के जीवन को आसान बनाया है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा, नियमित टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए व्यापक कार्य किए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि पीएम-कुसुम, पीएम सूर्यघर योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सड़क एवं संपर्क मार्गों का विस्तार, रेलवे, बिजली उत्पादन एवं आपूर्ति, एयरपोर्ट विकास, रक्षा अनुसंधान, एक्सप्रेस-वे निर्माण तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से देश को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ भी प्रभावी अभियान चलाए गए हैं।

जनपद बस्ती में संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जनधन योजना, पीएम स्वनिधि, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, शौचालय निर्माण, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन तथा कन्या सुमंगला योजना जैसी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत को नई ऊर्जा, नई पहचान और नई दिशा मिली है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और वैश्विक मंच पर मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरा है। सरकार ने गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति सहित समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है। देश खाद्यान्न, रक्षा, चिकित्सा एवं आयुध निर्माण के क्षेत्र में पहले से अधिक आत्मनिर्भर हुआ है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button