उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

खेत बचाओ अभियान 2026 के तहत किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 13 जून 2026। कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती द्वारा विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत सेमरा एवं मझौवा चौधरी में “खेत बचाओ अभियान 2026” के अंतर्गत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बदलती जलवायु परिस्थितियों में कृषि को अधिक टिकाऊ, लाभकारी और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उपायों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. वी. बी. सिंह ने किसानों को वर्षा जल संचयन, सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों, फसल विविधीकरण तथा दलहनी एवं तिलहनी फसलों को फसल चक्र में शामिल करने के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भविष्य की कृषि सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। किसानों को मिट्टी और पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह दी गई।

वहीं गृह वैज्ञानिक डॉ. अंजली वर्मा ने ग्रामीण परिवारों में पोषण सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुपोषण की रोकथाम के लिए घरों में पोषण वाटिका विकसित करना जरूरी है। उन्होंने मोटे अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियों और स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन पर जोर दिया तथा महिलाओं को परिवार के पोषण प्रबंधन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, कृषि वानिकी, परागण मित्र कीटों के संरक्षण और कृषि अपशिष्टों के पुनः उपयोग से होने वाले लाभों की भी जानकारी दी गई। किसानों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे खेती की लागत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाली उपयोगी पहल बताया।

इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button