उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बस्ती में प्रबुद्धजन संवाद आयोजित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 13 जून 2026। भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के साथ चलाए जा रहे जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हर्रैया विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्रीमती रेखा गुप्ता, विभिन्न प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिंदुस्तान के जिला संवाददाता भी मौजूद रहे। इसके अलावा हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती माया द्विवेदी की भी विशेष उपस्थिति रही।

संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं वक्ताओं ने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए जन-जागरूकता बढ़ाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी अपने आसपास के लोगों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद नागरिक इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button