बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वार्ड नंबर 40, शिव चौक, भीलों की बस्ती में टूटी नालियां और कचरे के ढेर से परेशानी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 40 स्थित शिव चौक, भीलों की बस्ती में नालियां टूटी हुई हैं तथा जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय निवासियों को गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। टूटी नालियों के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे आमजन को आवागमन में भी कठिनाई हो रही है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि टूटी हुई नालियों की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नागरिकों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
जनहित में मांग:
टूटी नालियों की तत्काल मरम्मत।
कचरे के ढेर हटाकर नियमित सफाई व्यवस्था।
मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु फॉगिंग।
क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जाए।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button