उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 12 जून।
भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” विषयक जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत राज्य कर कार्यालय सभागार में प्रबुद्ध जन (व्यापारी)संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त राज्य कर उपेन्द्र यादव द्वारा मुख्य अतिथि श्री विवेकानंद मिश्र जी को बुके भेंट कर स्वागत करते हुए किया गया।
स्वागत संबोधन में उपायुक्त राज्य कर उपेन्द्र यादव ने कहा कि वर्तमान समय में देश कर सुधार के माध्यम से अधिकाधिक राजस्व संग्रह के माध्यम से सुशासन और सामाजिक विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार द्वारा कर प्रणाली को सरल एवं सुगम किए जाने के कारण व्यापारी तथा आमजन का शासन व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है। उपायुक्त राज्य कर द्वारा GST की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई ।इसमें पंजीयन , व्यापारी दुर्घटना बीमा, रिटर्न तथा GST2.0 के व्यापक सुधारों पर विशेष चर्चा की गई।मुख्य अतिथि विवेकानंद मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि विगत 12 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। डिजिटल इंडिया, विकसित भारत, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेस-वे, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण जैसी अनेक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जब जनविश्वास और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ता है, तब विकास इतिहास बन जाता है।
कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त उपेन्द्र यादव द्वारा किया गया। प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में जगदीश अग्रहरी, सुभाष शुक्ल, सुनील गुप्ता, सूर्य कुमार शुक्ल, शीतला पटेल, विश्वनाथ सोनी, आशुतोष रा,अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव,शसांक सोनी सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


