उत्तराखंडदेशब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में कुलपति ट्रॉफी में दूसरा स्थान प्राप्त करने एवं कुलपति पदक प्राप्त खिलाड़ियों को महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया सम्मानित 

The players who secured second position in the Vice Chancellor Trophy and received the Vice Chancellor Medal in Sardar Bhagat Singh College were honoured by the Principal of the college.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर…प्राचार्य द्वारा विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिताओ में महाविद्यालय द्वारा कुलपति ट्रॉफी में दूसरा स्थान प्राप्त करने एवं कुलपति पदक प्राप्त खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।

कुमाऊँ विश्विद्यालय नैनीताल में विगत 5 जून 2026 को क्रीड़ा विभाग की वार्षिक बैठक 2024-25 एवं 2025-26 का आयोजन कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के हरमिटेज सभागार में किया गया इस वार्षिक बैठक मे कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल की विभिन्न अन्तर महाविद्यालय क्रीडा प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले महाविद्यालयो को कुलपति ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

तथा खिलाड़ियों द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक प्राप्त करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को कुलपति स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वार्षिक बैठक में विभिन्न अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभा कर पदक प्राप्त खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,रुद्रपुर द्वारा कुमाऊँ विश्वविद्यालय,नैनीताल की अन्तर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में लगातार कुलपति ट्रॉफी में दूसरा स्थान प्राप्त किया.सत्र 2024-25 में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का विभिन्न अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करते हुए पुरुष वर्ग में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,रुद्रपुर के खिलाड़ी योगेश पाण्डेय एवं महिला वर्ग में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,रुद्रपुर की खिलाड़ी काशीष शर्मा द्वारा कुलपति स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया गया.सत्र 2025-26 में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का विभिन्न अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करते हुए महिला वर्ग में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर की खिलाड़ी शिवानी द्वारा कुलपति स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया. राजकीय समाप्त उत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के विभिन्न खिलाड़ियों द्वारा अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में विभिन्न पदक अर्जित करने पर विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया. सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर की उक्त उपलब्धि पर प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश नारायण सिंह एवं क्रीड़ा समिति के सदस्यों द्वारा कुलपति ट्रॉफी एवं पदक विजेता खिलाडियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया.महाविद्यालय की उक्त क्रीड़ा उपलब्धि पर प्राचार्य महोदय द्वारा क्रीडा विभाग एवं खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं मेहनत की सराहना कर उज्जवल भविष्य की कामना की. उक्त अवसर पर विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा डॉ. राजेश कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने एवं सर्वाधिक प्रतिभाग करने के लिए क्रीड़ा विभाग लगातार विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय परिसर में कर रहा है. उक्त अवसर पर विश्विद्यालय द्वारा पदक प्राप्त खिलाड़ी योगेश पांडेय,पवन बिष्ट,दीपक अधिकारी,कशिश शर्मा,शिवानी,लौरी,कौशल्या आदि को महाविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया. उक्त अवसर पर क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ.भरत सिंह, लोकेश पांडे आदि उपस्थित रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button