ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसतना
आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं की आवाज बुलंद करेगा भारतीय मजदूर संघ, नई जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
वेतन विसंगति और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए बनाई गई संघर्ष की रणनीति

सतना, 7 जून 2026। भारतीय मजदूर संघ (BMS) की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को श्रम कल्याण केंद्र, प्रेम नगर, सतना में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, श्रमिक हितों की रक्षा, आशा-ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ताओं की वेतन विसंगति सहित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री शरद तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक प्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आशा-ऊषा सहयोगिनी संघ की नई जिला टीम घोषित
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से आशा-ऊषा सहयोगिनी संघ का जिला अधिवेशन आयोजित कर नई जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई। नवगठित टीम इस प्रकार है
जिला कार्यकारिणी
जिला अध्यक्ष – अंजू सिंह
जिला महामंत्री – मिथलेश तिवारी
कोषाध्यक्ष – रविता श्रीवास्तव
ब्लॉक अध्यक्ष
मझगवां – अहिल्या त्रिपाठी
उचेहरा – बबीता प्रजापति
सोहावल – ऊषा सिंह
नागौद – रेखा शर्मा
नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने पुष्पमालाओं एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
वेतन विसंगति और स्थानीय समस्याओं पर होगा निर्णायक संघर्ष बैठक में आशा, ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ताओं की लंबे समय से लंबित वेतन विसंगतियों, प्रोत्साहन राशि के भुगतान, सेवा सुरक्षा तथा अन्य स्थानीय समस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया। प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति अपनाएगा। साथ ही शासन-प्रशासन के समक्ष श्रमिकों की मांगों को मजबूती से उठाने का निर्णय लिया गया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिया मार्गदर्शन बैठक में भारतीय मजदूर संघ के मैहर-सतना विभाग प्रमुख मगनलाल वाल्मीकि, कार्यालय मंत्री प्रदीप तिवारी, विधि सलाहकार पद्मधर द्विवेदी, आशा-ऊषा प्रभारी पी.सी. श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी एवं पर्यावरण मंच इकाई जिला संयोजक बृजेन्द्र सिंह, भवन एवं अन्य संनिर्माण प्रभारी डी.सी. श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महामंत्री मणिराज विश्वकर्मा, आशा-ऊषा सहयोगिनी संघ की प्रदेश मंत्री सुमन द्विवेदी, सतना सीमेंट फाउंडरी एवं माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, संजय नामदेव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रमिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प बैठक के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमिक हितों की रक्षा, संगठन विस्तार तथा आशा-ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ताओं के अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदैव श्रमिकों की आवाज को बुलंद करता रहा है और भविष्य में भी उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

Subscribe to my channel


