उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिए योग थीम को लेकर विश्व योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने का लें संकल्प – मंजेश राजभर

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/ बस्ती टाइम्स 24)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को जनभागीदारी के साथ ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह एवं सचिव आशीष टंडन के नेतृत्व में विभिन्न योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला संयोजक राम मोहन पाल ने बताया कि 21 जून को भव्य विश्व योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
फल उद्यान पार्क में आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षक मंजेश राजभर ने साधकों को योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भुजंगासन, शलभासन, पवनमुक्तासन, शवासन सहित विभिन्न योगासनों एवं कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी तथा ध्यान का अभ्यास कराया।
उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास, संतुलित आहार, सकारात्मक विचार और संयमित जीवनशैली अपनाकर व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से 21 जून को आयोजित विश्व योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर “स्वस्थ भारत-योगमय भारत” के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सुनील सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, भूपेन्द्र चौधरी, गणेश गुप्ता, संतोष तिवारी, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel

