देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नंदी गौशाला में हरी सब्जियां खिलाकर किया जीव दया सेवा कार्य

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, जून 2026। मां आशापुरा सेवा संस्थान के तत्वावधान में इंडस्ट्रीज एरिया स्थित नंदी गौशाला में जीव दया एवं गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गौशाला में रह रहे नंदियों एवं गौवंश को हरी सब्जियां खिलाकर सेवा कार्य किया गया।

मानव जीव दया सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति ने बताया कि जीव दया और गौसेवा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। कार्यक्रम में उपस्थित मां आशापुरा सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा सिंघवी ने कहा कि नंदी और गौवंश केवल पशु नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था के आधार हैं। उनकी सेवा करना सच्ची पूजा के समान है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गौशालाओं में जाकर अथवा अपने घरों के आसपास विचरण करने वाली गौमाता को चारा, हरी सब्जियां और पानी उपलब्ध कराएं। इससे न केवल गौवंश की सेवा होगी, बल्कि समाज में करुणा और संवेदनशीलता का भाव भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि गौसेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक परिणाम भी मिलते हैं।

कार्यक्रम में श्रीमती बबली देवी पटौदी, नरेश बाघमार, श्रीमती नैनो देवी चालीसा, श्रीमती रत्ना देवी सिंघवी, धर्मेश कुमार चोपड़ा (कवास), संस्थान के कोषाध्यक्ष दौलतराज सिंघवी, श्रवण कुमार माली सहित नंदी गौशाला के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने गौसेवा और जीव दया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को पशु-पक्षियों एवं गौवंश के संरक्षण के लिए आगे आने का संदेश दिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button