बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विश्व पर्यावरण दिवस पर जसोल में अनूठी पहल, 5 जून को दो घंटे एसी बंद रखने का आह्वान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 3 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के लिए अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के बैनर तले अणुव्रत समिति जसोल एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने एक विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत 5 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक एसी (AC) बंद रखने का सामूहिक आह्वान किया गया है।

अणुव्रत समिति जसोल की पहल पर तेरापंथ सभा, महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, नगर पालिका, लघु उद्योग मंडल, लायंस क्लब, विभिन्न बैंक तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति सहित कई संस्थाओं ने इस अभियान को समर्थन दिया है।

समिति के पदाधिकारियों ने आम नागरिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, कंपनियों और संस्थानों से अपील की है कि वे विश्व पर्यावरण दिवस पर दो घंटे तक एसी बंद रखकर ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान दें।

अणुव्रत समिति जसोल के अध्यक्ष महावीर चंद सालेचा ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरणीय चुनौतियों और जलवायु परिवर्तन की गंभीर समस्या का सामना कर रहा है। ऐसे समय में ऊर्जा की बचत और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है।

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक संकल्प, एक दिन, एक समय, एक साथ — दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक एसी बंद” रखने का यह अभियान जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समिति ने लोगों से अपील की है कि वे इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में सहयोग करें।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button