बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित भाजपा नेताओं से बांठिया की शिष्टाचार भेंट

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

बालोतरा।

   भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के जिला समन्वयक गणपत बांठिया ने जयपुर प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य प्रदेश नेताओं से मुलाकात कर सार्थक चर्चा की।

      भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के जिला समन्वयक गणपत बांठिया ने गणपत बांठिया ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा विभिन्न संगठनात्मक और जनहित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।इस अवसर पर बांठिया ने बालोतरा जिले में चल रहे वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की गतिविधियों, जनभागीदारी तथा जल संरक्षण के प्रति लोगों में बढ़ती जागरूकता की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दी। प्रदेश नेताओं ने अभियान के सफल संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।गणपत बांठिया ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में जनसहभागिता बढ़ाने के लिए कार्य किया जाएगा। वही बांठिया ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले पारिवारिक समारोह में भाग लेने का निमंत्रण भी दिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button