बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
अखिल भारतीय स्कूल शिक्षा परिवार संघ में हनुमान राम चौधरी को जोधपुर संभाग प्रभारी बनाए जाने पर खुशी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। अखिल भारतीय स्कूल शिक्षा परिवार संघ के मजबूत एवं अनुभवी स्तम्भ श्री हनुमान राम चौधरी को जोधपुर संभाग प्रभारी नियुक्त किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।
इस अवसर पर सता राम लेघा, बालोतरा ने श्री चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान राम चौधरी का लंबा अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और शिक्षा क्षेत्र के प्रति समर्पण जोधपुर संभाग में संघ को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सता राम लेघा ने इस मनोनयन के लिए मनोनयन समिति तथा प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने योग्य एवं अनुभवी व्यक्ति को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। इससे संघ की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि श्री चौधरी के नेतृत्व में संगठन जोधपुर संभाग में शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करेगा तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हित में नई पहलें करेगा।
नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने श्री हनुमान राम चौधरी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Subscribe to my channel


