बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
हर्षित हवेली में महाविद्यालय शिक्षा सहयोग, व्यक्तित्व विकास एवं योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। युग प्रवर्तक श्री नंदकिशोर शारदा विश्व बंधुत्व, विश्व शांति एवं मानव कल्याण मिशन के तत्वावधान में रविवार को माहेश्वरी कॉलोनी स्थित हर्षित हवेली में महाविद्यालय शिक्षा अध्ययन सहयोग एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन मणिदीप अध्यात्म परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बालोतरा, जसोल, पचपदरा एवं आसाड़ा क्षेत्र के जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय महाविद्यालय शिक्षा हेतु शिक्षा सहायतार्थ आवेदन प्रपत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में बालोतरा जिला प्रभारी जितेंद्र आरती मंत्री ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल देते हुए युग प्रवर्तक श्री नंदकिशोर शारदा प्रदत्त बुद्धि-विवेक योग साधना पद्धति के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं जीवन मूल्यों पर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही मणिदीप अध्यात्म परिवार सदस्य अशोक मानधडना ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के महत्व को समझाया जा सके।
कार्यक्रम में नैनमल विजया तातेड, अरुण भंडारी, निकेता मानधना, उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने मिशन द्वारा पिछले 30 वर्षों में 40000 छात्रों में लगभग 5 करोड रुपए की राशि वितरण करने की पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा, संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास का अनूठा संगम बताया। आयोजकों ने सभी से समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग कर उत्तम समाज एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Subscribe to my channel


