देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

मन की बात’ से मिली राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

मन की बात’ से मिली राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

संयोजक बालोतरा शहर मंडल श्रवण कच्छवाह ने बताया की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की कड़ी का सीधा प्रसारण बालोतरा शहर मंडल के समस्त बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों और जन-उपलब्धियों को साझा किया।

बालोतरा शहर मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ता है।

आज के कार्यक्रम में स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button