LIVE TVअपराधपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पवई पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही जब्त हुई 1665 लीटर देशी शराब और पिकअप

लोकेशन=पवई ।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*पवई पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही जब्त हुई 1665 लीटर देशी शराब और पिकअप*

पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 1665 लीटर अवैध देशी शराब और एक पिकअप वाहन जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 18 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पवई थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार को मुखबिर से सूचना मिली कि गुनौर-सलेहा मार्ग से बिना नंबर प्लेट की एक सफेद पिकअप वाहन अवैध शराब लेकर पवई की ओर आ रही है।जिस पर

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन को नारायणपुर की ओर मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी चिमनी भट्टा के पास वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया।

जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें 185 पेटी अवैध देशी प्लेन शराब बरामद हुई। कुल 1665 लीटर शराब की कीमत करीब 8 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं जब्त पिकअप वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। कुल मिलाकर पुलिस ने 18 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

फिलहाल पुलिस फरार शराब तस्कर की तलाश में जुटी हुई है और अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button