अवैध हथियारों की तस्करी और रखरखाव पर सख्ती से नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व थाना पलिया पुलिस टीम ने आज दिनांक 31.05.2026 को एक अवैध देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना पलिया में मु0अ0सं0 163/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त नाम:*
सरनाम यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी ग्राम जमुनहापुरवा थाना मझगई जनपद खीरी उम्र: लगभग 28 वर्ष