बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के जिला समन्वयक मनोनीत
भाजपा प्रदेश द्वारा बांठिया को सौपी कमान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशों द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत बालोतरा जिला समन्वयक भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया को नियुक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व अभियान के प्रदेश समन्वयक मुकेश दाधीच ने लिस्ट जारी करते हुए बालोतरा जिले में वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत बालोतरा जिला समन्वयक पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया को नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व अभियान के जिला समन्वयक बांठिया ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। बांठिया ने बताया की बालोतरा जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर प्रदेश नेतृत्व ने जिला संयोजक खेताराम प्रजापत को बनाया है। बांठिया ने कहा कि राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पूरे राजस्थान में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का कार्य किया जा रहा है तथा राजस्थान जैसे मरुस्थलीय प्रदेश में पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
बांठिया ने कहा कि ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक और सांस्कृतिक आंदोलन है। इस अभियान के माध्यम से आमजन को जल बचाने, वर्षा जल संग्रहण करने तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहरों में वर्षों पुराने कुएं, बावड़ियां, तालाब, नाड़ी, टांके एवं अन्य जल स्रोत हमारी समृद्ध विरासत रहे हैं, लेकिन समय के साथ उपेक्षा के कारण कई जल स्रोत खत्म होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत पुराने जल स्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण, मरम्मत एवं पुनर्जीवन का कार्य जनसहयोग से किया जाएगा। गांव-गांव एवं वार्ड स्तर पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर कुओं, बावड़ियों और तालाबों की सफाई कर उन्हें पुनः उपयोगी बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आमजन, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़कर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने आमजन से अपने घरों में पानी का सदुपयोग करने, व्यर्थ बहते पानी को रोकने, वर्षा जल संग्रहण अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Subscribe to my channel


