धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में वर्षीतप महोत्सव का भव्य आयोजन, विधायक अरुण चौधरी ने तपस्वियों का लिया आशीर्वाद

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। शहर के यूनिवर्सल कॉम्प्लेक्स में आयोजित वर्षीतप महोत्सव इन दिनों श्रद्धा और भक्ति के माहौल में चल रहा है। विशेष बात यह है कि यह आयोजन इस वर्ष लगातार 14 माह तक संचालित किया जाएगा, जिससे समाज में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

आज के आयोजन में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अरुण चौधरी तपस्वी बहनों एवं भाइयों की सुख-साता पूछने के लिए विशेष रूप से पहुंचे। उनके साथ पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पारसमल भंडारी तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा प्रभाजी सिंघवी भी मौजूद रहीं।

इस अवसर पर खतरगच्छ समाज के अध्यक्ष अमृतलाल सिंघवी, खीमराज भंडारी, महावीर भंडारी, नरेश भंडारी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग परिवार सहित उपस्थित रहे। यूनिवर्सल ग्रुप के गौतमचंद चोपड़ा ने विधायक महोदय का साफा पहनाकर स्वागत किया। वहीं अध्यक्ष संपत भंडारी ने तिलक लगाकर अभिनंदन किया तथा संयोजक रमेश सिंघवी ने माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

वर्षीतप पारणा समिति के कार्यकर्ताओं ने विधायक महोदय के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे तपस्वियों के लिए प्रेरणादायी बताया। आज के पारणा के लाभार्थी महेश ग्रुप के भंडारी परिवार रहे।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष संपत भंडारी ने सभी अतिथियों, समाजबंधुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना रहा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button