उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
प्रेस क्लब बस्ती में शोकसभा आयोजित, महेन्द्र तिवारी के पिता को दी श्रद्धांजलि

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 28 मई 2026। प्रेस क्लब बस्ती के महामंत्री महेन्द्र तिवारी के पिता स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के निधन पर प्रेस क्लब सभागार में शोकसभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वरिष्ठ पत्रकार मजहर आजाद, स्कन्द शुक्ल, पुनीत ओझा और विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में समर्पित किया और सदैव अपने सिद्धांतों पर कायम रहे।
पत्रकार डॉ. वी.के. वर्मा, बशिष्ठ कुमार पाण्डेय, देवेन्द्र पाण्डेय, राकेश तिवारी, अरूणेश श्रीवास्तव, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, विपिन त्रिपाठी, कृष्ण कुमार उपाध्याय एवं सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में समस्त पत्रकार परिवार महेन्द्र तिवारी और उनके परिजनों के साथ खड़ा है।
शोकसभा में पत्रकार अभिमन्यु कुमार दूबे, विश्राम प्रसाद, प्रवीण कुमार पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश शर्मा, सर्वजीत सिंह, राघवेन्द्र सिंह, सुनील मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, देवानन्द पाण्डेय, रजनीश त्रिपाठी और बसंत लाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


