बाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

रेलवे मंत्री से मिले विधायक अरुण चौधरी, क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बाड़मेर। क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अरुण चौधरी ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने रेल परियोजनाओं एवं आमजन की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर मंत्री को विस्तार से अवगत कराया।

विधायक अरुण चौधरी ने गोल-भीमरलाई से पारलू तक खातेदारों की जमीनों में लगाए गए पिलरों को लेकर शिकायत रखते हुए जमीन की पुनः पैमाइश करवाकर पिलरों को सही स्थान पर स्थापित करवाने की मांग की। इसके साथ ही शास्त्री कॉलोनी के लोगों की सुविधा के लिए कृषि मंडी के पीछे बंद रास्ते को खुलवाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

प्रतिनिधिमंडल ने गोल, भीमरलाई और खेड़ क्षेत्र में अंडर ब्रिज निर्माण की आवश्यकता बताते हुए जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया। वहीं, बाड़मेर क्षेत्र के रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत ट्रेन सेवा को बाड़मेर तक विस्तार देने तथा बाड़मेर से मुंबई के बीच प्रतिदिन नई रेल सेवा शुरू करने की मांग भी रखी गई।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में पूर्व नेता प्रतिपक्ष मदन राज चोपड़ा, मूलचंद ओस्तवाल, खेमा राम सारण सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button