उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती| कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, लंबित मामलों और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि की विभागवार समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान आईजीआरएस पोर्टल के अद्यतन आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक होना चाहिए।
डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन स्तर पर फीडबैक के दौरान शिकायतकर्ता संतुष्टि व्यक्त कर सकें और जनपद की रैंकिंग बेहतर हो सके।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी को छात्रवृत्ति से संबंधित आवेदनों में आधार फीडिंग का कार्य कैंप लगाकर कराने के निर्देश दिए गए। वहीं लंबित मुकदमों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का शीघ्र नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीएफओ डा. शिरीन सिद्दीकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button