उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में पर्यटन विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 19 मई 2026। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने मंगलवार को जनपद के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विकास खंड सदर अंतर्गत बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर, महादेवा स्थित रामजानकी मंदिर, हर्रैया क्षेत्र के ग्राम परिवारपुर स्थित परमहंस धाम मंदिर तथा दुबौलिया क्षेत्र के ग्राम बेमहरी स्थित बाबा परमहंस धाम मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का जायजा लिया।

बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी विकास नारायण को निर्देशित किया कि आगामी कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महादेवा स्थित रामजानकी मंदिर में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि निर्माण स्थल पर लेबर एवं मिस्त्री कार्य नहीं कर रहे थे। इस पर कार्यदायी संस्था ने बताया कि सेटरिंग का कार्य अगले दिन से शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

हर्रैया क्षेत्र के परिवारपुर स्थित परमहंस धाम मंदिर यात्री हाल के निरीक्षण में पाया गया कि निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि प्लास्टर का कार्य शेष है। जिलाधिकारी ने संबंधित संस्था को जून माह तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन अधिकारी को 50 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं को नियमित बैठक में शामिल करने को कहा।

दुबौलिया क्षेत्र के बेमहरी स्थित बाबा परमहंस धाम मंदिर में निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया, लेकिन पानी की टोटी और सीढ़ियों की रेलिंग का कार्य अधूरा मिला। जिलाधिकारी ने इसे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पर्यटन अधिकारी ने घाट निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि सिंचाई विभाग से अनुमति के लिए संशोधित ड्राइंग पुनः भेजी गई है और स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार प्रस्ताव में बदलाव किया गया है।

इस मौके पर पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, सीएंडडीएस के अधिशासी अभियंता जय प्रकाश यादव, जल निगम इकाई-34 के आरसी शुक्ला, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के सहायक परियोजना प्रबंधक गौरव प्रताप सिंह, सहायक अभियंता अभय गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button