उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण की पहल

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के अंतर्गत भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा और बौद्धिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है। इस मिशन के तहत देशभर में उपलब्ध भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी पांडुलिपियों, दुर्लभ ग्रंथों और ऐतिहासिक दस्तावेजों का वैज्ञानिक संरक्षण, डिजिटलीकरण और अभिलेखीकरण किया जाएगा।

पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद बस्ती ज्ञान, दर्शन, साहित्य और संस्कृति की महत्वपूर्ण भूमि रही है। यह मिशन ‘विकसित भारत-2047’ के विजन के अंतर्गत डिजिटल इंडिया और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि मिशन के तहत सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, मठों, मंदिरों, शैक्षणिक संस्थानों, निजी एवं सार्वजनिक पुस्तकालयों तथा व्यक्तिगत संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों, हस्तलिखित ग्रंथों, ताड़पत्रों, भोजपत्रों और अन्य प्राचीन दस्तावेजों की पहचान, सर्वेक्षण, कैटलॉगिंग, संरक्षण और डिजिटलीकरण का कार्य किया जाएगा।

पर्यटन अधिकारी ने अपील की है कि जिन व्यक्तियों या संस्थानों के पास इस प्रकार की ऐतिहासिक सामग्री उपलब्ध है, वे मोबाइल नंबर 9956553368 पर संपर्क कर सकते हैं। डिजिटाइज्ड पांडुलिपियों को ‘ज्ञान भारतम् पोर्टल’ के माध्यम से आमजन, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button