बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवारजनों ने किया स्मरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
आज आदरणीय स्वर्गीय खीमराज जी चौपड़ा एवं स्वर्गीय आयचुकी देवी जी की पुण्यतिथि पर परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए आदर्शों और संस्कारों को याद किया।
परिवारजनों ने कहा कि स्वर्गीय खीमराज जी चौपड़ा एवं आयचुकी देवी जी का जीवन सादगी, प्रेम और सेवा भाव का प्रतीक रहा। उन्होंने अपने जीवन में सदैव परिवार और समाज को एकता, संस्कार और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया। आज भले ही वे हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनका स्नेह, आशीर्वाद और उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग हमेशा सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए कहा कि उनकी यादें हमेशा दिलों में अमिट रहेंगी और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेंगी।
अंत में सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
🙏 ॐ शांति ॐ 🙏

Subscribe to my channel


