देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा बीकानेर शहर के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा – गरीब कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

17 मई 2026

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत भाजपा बीकानेर शहर जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार को हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि सातवें सत्र में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने “अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं एवं क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने पेट्रोल, डीजल, गैस एवं सोना-चांदी आयात से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी दी तथा पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में भाजपा की जीत को कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम बताया।

आठवें सत्र में श्रीगंगानगर लोकसभा प्रत्याशी प्रियंका बालान ने “स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन एवं मन की बात” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने नियमित जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को मजबूत करने पर जोर दिया।

नौवें सत्र में “व्यवहारिक सत्र” का आयोजन किया गया, जिसमें पांच अलग-अलग वक्ताओं द्वारा समूह आधारित बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान संगठनात्मक समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने की जानकारी दी गई।

दसवें सत्र में प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पुनिया ने “देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियां” विषय पर वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए सकारात्मक संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

अंतिम ग्यारहवें सत्र में विधायक जेठानंद व्यास ने “विचार परिवार” विषय पर भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि एवं संगठन की कार्यशैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, जिला प्रभारी जालम सिंह भाटी, संगठन जिला प्रभारी ओम सारस्वत, सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, देवकिशन मारु, सुशीला कंवर राजपुरोहित, मोहन सुराणा, नारायण चोपड़ा, संपत पारीक, अशोक मीणा, रमजान अब्बासी, वर्ग जिला संयोजक श्याम सिंह हाडला, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, एडवोकेट कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, किशन मोदी, सरिता नाहटा, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सुनीता हटीला, झमकू देवी, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, रामचंद्र सोनी, सुमन कंवर शेखावत, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक चंद्रप्रकाश गहलोत, मंजुषा भास्कर, चंद्रशेखर शर्मा, आईटी सेल संयोजक सुशील आचार्य, कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार, सह कार्यालय मंत्री राम कुमार व्यास, प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष सोहन चांवरिया, राजाराम सिंगड, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, मुकेश पंवार, मुकेश बन, शिखर चंद डागा, सुशील शर्मा, हरीश भोजक, अनूप गहलोत, आनंद सिंह भाटी, गजेंद्र सिंह भाटी, मधुरिमा सिंह, इंदिरा व्यास, इंदु वर्मा, प्रमिला गौतम, तारा सोनी, भारती अरोड़ा, गोविंद सारस्वत, सुमन जोशी,अजय खत्री, नर्सिंग सेवग, पुखराज स्वामी, जसकरण मारु, राम शरण मिश्रा, अनुराधा आचार्य, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button