उत्तर प्रदेशफिरोजाबादब्रेकिंग न्यूज़
कर्मचारी शिक्षक मजदूर संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार, नई नियुक्तियों की घोषणा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
फिरोजाबाद। कर्मचारी शिक्षक मजदूर संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश (भानु ) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अमर टैगोर ने संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की है।
जारी बयान के अनुसार संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए श्री नंदलाल गौतम को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से पदमुक्त किया गया है। वहीं संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से सर्वश्री भानुप्रताप सिंह (पूर्व पेशकार एसडीएम टूडला) को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा गिरेंदरपाल सिंह (कैशियर, पीडब्ल्यूडी) को फिरोजाबाद का जिलाध्यक्ष तथा शिव कुमार गुजेल (शिक्षक) को जिला प्रभारी मंत्री, फिरोजाबाद के पद पर मनोनीत किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील अमर टैगोर ने सभी नव-मनोनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और कर्मचारियों, शिक्षकों एवं मजदूरों के हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार विस्तार किया जा रहा है।

Subscribe to my channel


