पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पुलिस की लापरवाही से थाने से पुलिस कार लेकर भागा शराबी, घुसा बाजार में दर्जनों लोग घायल

लोकेशन=रैपुरा।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*पुलिस की लापरवाही से थाने से पुलिस कार लेकर भागा शराबी, घुसा बाजार में दर्जनों लोग घायल*

रैपुरा में अचानक बाजार में अफरातफरी मच गई बाजार में लोग इधर उधर भागते नजर आ रहे थे।पता चला कि पुलिस की गाड़ी बेकाबू हो कर जो सामने आ रहा उसे रौंदे जा रही है।आम जनता ने

थाने में हंगामा किया थाने में घुसे सौ से अधिक लोगों ने शराबी की पीटने का किया प्रयास।

बड़ी मशक्कत से शराबी को लॉक में बंद कर पाए पुलिसकर्मी।

रैपुरा थाना प्रांगण से एक शराबी पुलिस की शासकीय कार लेकर भाग गया। कस्बे में लगे हाथ बाजार का दिन था जहां लगभग सैकड़ों लोग खरीदी कर रहे थे। शराबी ने थाने से निकलते ही लोगों को टक्कर मारना शुरू कर दिया। कटनी तिराहा पहुंचते पहुंचते दर्जनों लोगों को घायल किया। इसके बाद कटनी तिराहा पर एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी। सवार दूर गिरा और बाइक कार में नीचे फंस गई। कार में फंसी बाइक को लगभग दो सौ मीटर तक घसीटा। वहां खड़ी एक कार एवं बस को टक्कर मारी एवं वहां से तेज रफ्तार में अवंतीबाई चौक की तरफ भाग गया। पुलिस ने पीछा करते हुए अवंतीबाई चौक के पास पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटने की कोशिश की परंतु पुलिस बड़ी मशक्कत के बाद थाने लेकर पहुंची लेकिन पीछे से लगभग सौ से दो सौ लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई। थाने में घुसकर एचसीएम कक्ष में भीड़ ने फिर पुलिस से शराबी को पकड़ने का प्रयास किया परंतु वहां दो आरक्षकों की कड़ी मशक्कत के बाद उसे लॉकअप में बंद किया। लगभग एक से दो घंटे चले हंगामे के बाद भीड़ अलग हो हुई लेकिन लोग पुलिस वाहन की इस तरह की लापरवाही से आक्रोश में थे।

शराबी की पहचान सुखेन्द्र बुंदेला पिता रनमत सिंह निवासी इमलिया के रूप हुई है जो शराब पीकर थाने किसी मामले में पहुंचा था। थाने आवेदन देने पहुंचे कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शराबी पुलिसकर्मियों से बहस कर रहा था जिसे पुलिसकर्मीयो ने बाहर किया। बाहर खड़ी पुलिस की कार में चाबी लगी देख वह वाहन लेकर भाग गया। कुछ लोगो ने बताया कि शराबी युवक एक दिन पहले भी शराब के नशे में आया था।

*अब सवाल यह उठता है कि शराबी गाड़ी की चाबी कहां से पा गया।और गाड़ी के पास कोई नहीं था क्या अब देखना यह है कि शासन के बड़े अधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करते हैं*

अस्पताल पहुंचे घायलों में

1 रमेश चौधरी निवासी बघवार उम्र 37 वर्ष

2 जलसा बाई निवासी बघवार उम्र 36 वर्ष

3 प्रमोद नायक निवासी रैपुरा उम्र 55 वर्ष

4 हेमलता बाल्मीकि उम्र 38 वर्ष

5 बेबी बाई उम्र 42 वर्ष

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button