जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बनीं कंचन सेन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर/राजस्थान। Chirag Paswan के नेतृत्व वाली Lok Janshakti Party (Ram Vilas) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा राजस्थान में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदीप शंकर शर्मा (लंकेश) ने कंचन सेन को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
जारी पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को मजबूत करने और प्रदेश में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। नियुक्ति पत्र में प्रदीप शंकर शर्मा ने विश्वास जताया कि कंचन सेन अपने कुशल नेतृत्व से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगी और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
पत्र में कंचन सेन को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के विस्तार और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की अपेक्षा भी व्यक्त की गई है।
इस नियुक्ति की प्रतिलिपि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री Chirag Paswan तथा पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक को भी भेजी गई है।
राजस्थान में इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी अपनी सक्रियता और मजबूत करेगी।

Subscribe to my channel


