उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी खीरी ने दिए सख्त निर्देश, अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने पर जोर

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर: 7376326175

डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जनपद में घटित अपराधों एवं अपराधियों की समीक्षा करते हुए हत्या, डकैती, लूट जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित लंबित अभियोगों के शीघ्र एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा अपहृत एवं गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया।

एसएसपी ने शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने, शराब माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने तथा अवैध शराब, अवैध शस्त्र, जुआ एवं मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों को पुराने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने एवं जमानत पर बाहर आए अपराधियों की जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

गोष्ठी में धार्मिक एवं जातीय विवादों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचना देने के निर्देश भी दिए गए। साइबर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केंद्रों को सक्रिय रखने तथा जिले के टॉप-10 अपराधियों की लगातार समीक्षा करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

एसएसपी ने यूपी-112 पीआरवी वाहनों के रिस्पांस टाइम की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करे। इसके अलावा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों एवं महिला आरक्षियों को गुणवत्तापूर्ण व्यवहारिक प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए।

सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने, पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button