उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 16 मई 2026। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शनिवार को जिला निर्वाचन कार्यालय एवं सदर तहसील स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा अभिलेखों की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी व्यवस्थाओं को पूरी सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों के पालन और उपकरणों के सुरक्षित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


