उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 16 मई 2026। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के तहत माह मई के तृतीय शनिवार को तहसील सदर में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर जाकर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को थानों से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 25, पुलिस विभाग की 15, विकास विभाग की 10, विद्युत विभाग की 8, पूर्ति विभाग की 6, चकबंदी विभाग की 5 तथा अन्य विभागों की 21 शिकायतें शामिल रहीं।

इस अवसर पर डीएफओ डॉ. शिरीन, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, बीएसए अनूप तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button