उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

कर्मा देवी समूह में ‘आरोग्य ज्योति’ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

मैनेजर नीता सिंह के जन्मदिवस, ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के 11 वर्ष एवं ओमनी जूनियर्स के । वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम

 

दिनांक : 12 मई 2026

बस्ती। अभिषेक पाण्डेय, कर्मा देवी समूह, बस्ती में शिक्षा, सेवा और संस्कारों को समर्पित भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मा देवी समूह की मैनेजर श्रीमती नीता सिंह के जन्मदिवस, ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के 11 वर्ष पूर्ण होने, ओमनी जूनियर्स के 1 वर्ष पूर्ण होने तथा प्रदुमन सिंह एसपीएस स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज द्वारा आयोजित “आरोग्य ज्योति दीप प्रज्ज्वलन समारोह 2026” को गरिमामयी वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान परिवार द्वारा शिक्षा, संस्कार और सेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

नर्सिंग संस्थान के दीप प्रज्ज्वलन समारोह में नर्सिंग छात्र-छात्राओं को सेवा, समर्पण एवं मानवता की भावना के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “हमारे हाथ, हमारा भविष्य – सशक्त हाथ जीवन बचाते हैं’ रहा। वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे संवेदनशील माध्यम है।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस 12 मई के अवसर पर प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1974 से अंतरराष्ट्रीय नर्स परिषद (आईसीएन) द्वारा मनाए जा रहे इस दिवस का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों के योगदान को सम्मान देना और उनकी सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है।

वहीं ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के 11 वर्ष एवं ओमनी जूनियर्स के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनसे पूरा परिसर उत्साह से भर उठा। इस अवसर पर मैनेजर नीता सिंह का जन्मदिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कर्मा देवी समूह के चेयरमैन (सेवानिवृत्त आईएएस) ओ.एन. सिंह ने कहा कि शिक्षा और सेवा दोनों समाज निर्माण के मजबूत आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, संवेदनशीलता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

वहीं समूह की कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देते हैं।

धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन प्रदुमन सिंह एसपीएस स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या एवं ओमनी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या द्वारा किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button