बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम का बीकानेर आगमन पर स्वागत

रानीसर में ग्राम विकास रथ यात्रा में होंगे शामिल, संभाग कार्यालय में लेंगे बैठक

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 12 मई।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम के बीकानेर आगमन पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया मिथिलेश गौतम रानीसर ग्राम में आयोजित ग्राम विकास रथ यात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करेंगे। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया सेरूणा ग्राम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, प्रभारी ओम सारस्वत, भूपेंद्र शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, सुरेंद्र स्वामी एवं राजकुमार कसवा उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button