LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नाबालिग से मारपीट के मामले मे भादरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
नाबालिग से मारपीट के मामले मे भादरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
संगठित अपराध तथा गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओ मे 04 आरोपित भादरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार।
प्रकरण मे संलिप्त मुख्य आरोपी भगवानाराम जिला पूल कलेक्ट्रेट हनुमानगढ मे चालक पद पर कार्यरत है, जिसके निलम्बन हेतु रिपोर्ट संबधित विभाग को भिजवाई गयी है।
प्रकरण मे सलिप्त एक अन्य आरोपी की तलाश एवं त्वरित अनुसंधान जारी।
श्री नरेन्द्र सिह मीना, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ ने बताया कि दिनांक 08.05.2026 को श्री जितेन्द्र कुमार पुत्र श्री बालकिशन ब्राहम्ण निवासी मलसीसर पुलिस थाना भादरा ने पुलिस थाना भादरा पर एक रिपोर्ट पेश की कि” प्रार्थी गांव मलसीसर तहसील भादरा का रहने वाला है। प्रार्थी का लड़का रजत शर्मा आज दोपहर को बस नं.आर जे 10 पी ए 7251 में सवार होकर अपने गांव मलसीसर जा रहा था प्रार्थी के लड़के ने बस कन्डेक्टर हरपाल को किराया दे दिया लेकिन कन्डेक्टर ने टिकट नही दी रजत द्वारा टिकट मांगने पर बस कन्डेक्टर हरपाल गाली गलोच करने लगा प्रार्थी के लड़के ने गाली गलोच से मना किया तो प्रार्थी के गांव का ही बस में बैठा भगवानाराम पुत्र चुनीराम महिया प्रार्थी के लड़के के साथ गाली गलोच करने लगा मेरे लड़के ने भगवानाराम महिया को गालिया निकालने से मना किया तो भगवानाराम गुस्सा हो गया और वह मेरे लड़के रजत के साथ हाथपाई करने लगा तो सवारियों ने बीच बचाव कर अलगअलग कर दिया। फिर भगवानाराम ने अपने गांव में फोन कर राकेश पुत्र चुनीराम, प्रदीप पुत्र महेन्द्र, मानसिंह खाती व दो तीन लड़को को बुलाया जो मलसीसर गांव के अड्डा पर आ गये और बस के आगे अपनी गाड़ी लगाकर बस को रूकवा लिया बस के रूकते ही मेरे लड़के रजत को भगवानाराम ने कॉलर पकडकर बस से नीचे उतार लिया और राकेश पुत्र चुनीराम, प्रदीप पुत्र महेन्द्र, मानसिंह खाती व दोतीन अन्य लड़को ने रजत के साथ थाप मुक्को लोहे की रॉड से हमला कर दिया, मेरे लड़के रजत के भगवानाराम ने लोहे की रॉड से मुंह पर चोट मारी जिससे उसके नाक में से खून आने लगाए मेरे लड़के के मुंह पर, मगरों में, हाथपैर व आंखो पर चोटे आई है वगैरा वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 181/2026 जुर्म धारा 115 (2), 126 (2), 189 (2) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान सुपुर्द श्री महेन्द्र कुमार सउनि पुलिस थाना भादरा के किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण में संलिप्त आरोपियो की जल्द गिरफ्तारी हेतु संबधित को निर्देशित किया, जिस पर श्री हनुमानाराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना भादरा के नेतृत्व मे थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी आसुचना संकलित कर प्रकरण में संलिप्त चार आरोपिगणो 01. भगवानाराम 02. प्रदीप कुमार 03. मानसिंह 04. चुन्नीराम को दिनांक 10.05.2026 को राउडअप कर परिवादी की मेडिकल रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यो के आधार पर जुर्म धारा 115 (2) 126 (2),110,112(2),189(2),61 (2) बी.एन. एस. प्रमाणित पाया जाने पर अभियुक्तगण को विधि अनुसार गिरफतार किया जाकर पेश न्यायालय किया गया तथा प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी की तलाश एवं अनुसधान जारी है।
> प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपी भगवानाराम पुत्र श्री चुन्नीराम जाट उम्र 40 वर्ष निवासीगण मलसीसर पुलिस थाना भादरा वर्तमान मे जिला पूल कलेक्ट्रेट हनुमानगढ मे चालक पद पर कार्यरत है, जिस पर आरोपी के निलम्बन हेतु रिपोर्ट भी संबधित विभाग को भिजवाई गई है।
नाम पता आरोपीगणः-
01. भगवानाराम पुत्र श्री चुन्नीराम जाट उम्र 40 वर्ष निवासी मलसीसर पुलिस थाना भादरा
02. प्रदीप कुमार पुत्र श्री महेन्द्र कुमार जाति जाट उम्र 32 वर्ष निवासी मलसीसर पुलिस थाना भादरा
03. मानसिंह पुत्र श्री लादुराम सुथार उम्र 54 वर्ष निवासी मलसीसर पुलिस थाना भादरा जिला
04. चुन्नीराम पुत्र श्री रामलाल जाट उम्र 62 वर्ष निवासी मलसीसर पुलिस थाना भादरा जिला हनुमानगढ
Subscribe to my channel


