खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

ग्राम रथ अभियानः राज्य सरकार का संकल्प, पात्र को मिले योजनाओं का लाभ

गांव-गांव पहुंच रहे ग्राम रथों से जागरूक और लाभान्वित हो रहे हैं ग्रामीण

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 10 मई। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण अंचलों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्ण और आकर्षक कार्यक्रम हुए। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए योजनाओं की जानकारी लेने के साथ.साथ इनका लाभ भी लिया जा रहा है।

10 मई को किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के घीकाका, बघाना,जकोपुर, बीलाहेडी, एवं रामपुर गांवों, मुंडावर विधानसभा के सुंदरवाडी, जोगावाड, माजरा, सिरोड़कला, नांगलसिया, तिजारा विधानसभा के ककराली, टिहली, ढाकी, नौरंगाबाद, मैनाकी के गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

इन गांवों में ग्राम रथ पहुँचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ उमड पडी। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का डिजिटल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामदयाल ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने गीत, भजन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने जहां ग्रामीणों का मनोरंजन कियाए वहीं योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को भी सरल भाषा में समझाया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिका एवं प्रचार सामग्री वितरित कर उन्हें जागरूक किया। ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रथ के साथ विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और फीडबैक दर्ज कराए। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाकर उसे लाभ से जोडना है।

ग्राम रथ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की ऑडियो, वीडियो प्रस्तुति की व्यवस्था की गई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button