बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रविवार को बालोतरा आएंगे राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े, ब्रह्मा धाम आसोतरा में करेंगे दर्शन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 10 मई को बालोतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। राज्यपाल महोदय रविवार शाम को जयपुर से प्रस्थान कर बालोतरा पहुंचेंगे तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 10 मई को दोपहर बाद जयपुर से रवाना होकर शाम 5.30 बजे आसोतरा धाम पहुंचेंगे। जहां वे ब्रह्मा मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
इसके बाद राज्यपाल बागड़े शाम 5.50 बजे ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल, गुरु प्याऊ आश्रम, मावड़ी के लिए रवाना होंगे तथा शाम 6.25 बजे वहां पहुंचेंगे। गुरुकुल में आयोजित कार्यक्रम में वे शिरकत करेंगे तथा उपस्थित संत-महात्माओं एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम पश्चात वे जालोर के लिए प्रस्थान करेगें।

Subscribe to my channel


