उत्तराखंडदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने दिल्ली में उनके आवास पहुंचकर की मुलाकात,राजनैतिक मुद्दों पर की चर्चा

BJP leader Bharat Bhushan Chugh met BJP's National General Secretary (Organization) BL Santosh at his residence in Delhi and discussed political issues.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने दिल्ली में उनके आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और राजनैतिक मुद्दों पर चर्चा की।

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष ने कहा की भारतीय जनता पार्टी का पूरे देश में विस्तार हो चुका है और लगभग 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है। पश्चिम बंगाल की जीत ऐतिहासिक रहीजहां भाजपा की सरकार आ गई है।

ऐसे में भाजपा का दायरा पूरे देश में बढ़ता जा रहा है जो यह दर्शाता है कि देश की जनता भाजपा पर पूर्ण विश्वास करती है और आने वाले समय में भाजपा के नेतृत्व में विकास के नए आयाम लिखे जाएंगे। भाजपा नेता चुघ ने कहा की उत्तराखंड में भी राज्य का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।

और वर्ष 2027 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी ।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जिस प्रकार से जनादेश मिला है वह दर्शाता है कि आने वाला समय भाजपा का है। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने चुघ को अपना आशीर्वाद दिया।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button