जोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

संथारा संलेखना के साथ हुआ श्रावक मोहनलाल लूंकड़ का देवलोकगमन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जोधपुर 7 मई 026 संथारा संलेखना के साथ हुआ श्रावक मोहनलाल लूंकड़ का देवलोकगमन। जय जय नंदा …जय जय भंदा…जय घोषो से निकली पाल रोड़ से महाप्रयाण वैकुंठी यात्रा । कई श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। पाल रोड़ श्याम नगर मैं जैन समाज के बीच गहन आध्यात्मिक वातावरण के साथ संथारा संलेखानाआराधक श्रावक मोहनलाल लूंकड* पुत्र स्व. लिखमीचंद लूंकड (समदड़ी वाले ) का देव, गुरु, धर्म की कृपा से *संथारा संलेखाना सहित 6 मई रात को देवलोकगमन* हो गया जिसकी महाप्रयाण वैकुंठी यात्रा जय जय नंदा…जय जय भंदा…जय घोषो से पाल रोड़ श्याम नगर, से 7 मई को सुबह 9:30 बजे निकाली गई । जैन संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया श्रावक मोहनलाल लुंकड़ संथारा संलेखाना अवसर पर परिवारजनों व समाज के लोगों में श्रद्धा भक्ति और वैराग्य का भाव देखने को मिला सभी ने इस आध्यात्मिक अवसर पर संयम त्याग और आत्म कल्याण की भावना को आत्मसात किया । विनायकिया के अनुसार यह संथारा जैन धर्म की महान परंपराओं एवं आत्मशुद्धि के मार्ग का प्रेरणादायक उद्धाहरण बना जिसने समाज में आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश दिया। विनायकिया ने बताया संथारा जैसे महान व्रत को पूर्ण श्रद्धा और आत्म बल के साथ स्वीकार कर उन्होंने आत्म कल्याण की उच्चतम साधना का परिचय दिया उनके देवलोकगमन से समस्त जैन समाज में शौक एवं श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है जिनकी महाप्रयाण वैकुंठी यात्रा 7 मई को सुबह 9:30 बजे 40 श्याम नगर, साईं मंदिर के पीछे , स्पाइसी किचन रेस्टोरेंट वाली गली , पाल रोड से सिवांची गेट स्वर्गाश्रम नवकार महामंत्र की धुन से अंतिम संस्कार किया ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button