खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

लोकेश मेघवाल प्रकरण में न्याय की मांग, कांग्रेस नेता इमरान खान ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा/टपूकड़ा। झिवाणा क्षेत्र से जुड़े लोकेश मेघवाल प्रकरण को लेकर सोमवार को मामला फिर गरमा गया। कांग्रेस नेता इमरान खान के नेतृत्व में ग्रामीणों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि लोकेश मेघवाल से जुड़े मामले में अब तक कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

इस दौरान कांग्रेस नेता इमरान खान ने कहा कि किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रशासन को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान हेतराम सरपंच, लक्ष्मी नारायण सहित भीम आर्मी के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बना रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button