उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को वितरित किए गए क्षतिपूर्ति चेक

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)।04 मई 2026 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित कृषकों को उनके क्षतिपूर्ति दावों के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेश शुक्ल, मा. उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा सहित विधायक हरैया प्रतिनिधि सरोज मिश्र, विधायक कप्तानगंज प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, सिंचाई बन्धु के उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि त्रिपाठी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आलम चौधरी, बस्ती सदर विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र दूबे तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरिहर पति, अभिमन्यु सिंह, ईश्वर दत्त, रामकेश, ध्रुव चन्द, शिवशंकर मिश्रा, सत्यनारायण सिंह, सत्यराम एवं रणन्जय सहित कई किसानों को क्षतिपूर्ति राशि के चेक प्रदान किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए महेश शुक्ल ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ पशुपालन अपनाने की सलाह दी, जिससे उत्पादन में गुणवत्ता बढ़ेगी और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी।

विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब जमीनी स्तर तक किसानों को मिल रहा है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बस्ती के किसान अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता से प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम, जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा तथा यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि शिवकुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button