जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
चल जैन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के पाचवें दिन हुआ द्वार उद्घाटन सत्तरभेदी पूजन व लाभार्थियों का बहुमान
महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न होने पर संघ ने सभी का जताया दहैदिल से आभार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर, 4 मई 2026
पाल रोड स्थित आदिनाथ नगर में आयोजित चल जैन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के पाचवें दिवस नूतन मंदिर मुख्य द्वार उद्घाटन सत्तर भेदी पूजन व विभिन्न लाभ लेने लाभार्थियों का बहुमान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुए।
प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि पाल रोड आदिनाथ नगर में आयोजित चल जैन मंदिर की चल प्रतिष्ठा महोत्सव जैनाचार्य जयानंदसूरीश्वर, जयकिर्तिविजय एवं भाग्यपूर्णाश्री आदि के सानिध्य में सफलतापूर्वक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पाचवें दिवस श्रावक पवन कुमार मोहनलाल बोथरा परिवार निवास स्थान 50 आदि कृपा ” अरिहंत नगर से गाजै बाजे चतुर्विध संघ के साथ नूतन वासुपूज्यस्वामी मंदिर का द्धारगाटन किया गया बाद मे सत्तर भेदी पूजन लाभार्थी गौतमचंद मनोज श्रेणिक पंकज सिंघवी परिवार द्धारा की गई तथा पंच दिवसीय महोत्सव के तहत लाभ लेने वाले विभिन्न लाभार्थि परिवारों का अभिनन्दन किया।मेहद्र बोरा ने बताया समिति के गौतम सिघवी प्यारेलाल हिरण पंकज सिंघवी महेद्र गांधी नरेश हिरण पवन बोथरा प्रदीप भंडारी धनराज विनायकिया बाबूलाल बोथरा व चौपडा लुणचंद सालेचा आदि सभी सदस्यों ने देव गुरु धर्म की कृपा से महोत्सव के सफल आयोजन के लिए गुरुदेव साधु साध्वीवृंद तथा लाभार्थियों सहयोगीयो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सभी सहयोगीयो कार्य कक्ताओं मिडिया बंधुओं आदि का आभार जताया।

Subscribe to my channel

