पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
छोटा काम,बड़ा इंसान श्रम से ही मिलती सच्ची पहचान

लोकेशन=पन्ना। मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*छोटा काम,बड़ा इंसान श्रम से ही मिलती सच्ची पहचान*
श्रम शक्ति श्रम है मान इसी से बनता देश महान
कर्मयोगी बनकर जीना ही सच्ची सफलता का खजाना है ब्रह्माकुमारी
अपने को मजदूर, मजबूर नहीं मजबूत समझे ब्रह्माकुमारी
1 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय में श्रमिकों के लिए एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया।
ब्रह्माकुमारी बहन ने आज के दिवस की सभी को शुभकामना देते हुए कहां कि1मई का दिन यूं ही खास नहीं बन गया इसके पीछे संघर्ष, साहस,और अधिकारों की लंबी कहानी छिपी है, सन् 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में हजारों श्रमिक सड़क पर उतरे,उनकी मांग थी 8 घंटे काम, 8 घंटे आराम, 8 घंटे अपने जीवन के लिए।
आपने कहा जब हम किसी सुंदर घर में प्रवेश करते हैं तो उसकी सजावट की तारीफ करते हैं, या हम किसी मजबूत पुल से गुजरते हैं तो उसकी इंजीनियरिंग की सराहना करते हैं,लेकिन शायद ही कभी हम सोचते हैं उस घर की हर ईट किसने उठाई होगी? उस पुल की नीव में किसके पसीना बहाया होगा।
एक मूर्तिकार जब पत्थर को तराशता है तो वह केवल मूर्ति नहीं बनाता वह अपनी कल्पना को जीवन देता है,
सकारात्मक को विकसित करता है तो उसके कारीगरी में दिव्यता झलकने लगती है उसका काम केवल रोजगार नहीं रहता बल्कि समाज सेवा और आत्मा उन्नति का माध्यम बन जाता है,
आज इस पावन अवसर पर हम सभी को कुछ संकल्प लेने होगें हम हर श्रमिक का सम्मान करेंगे, हम अपने कार्य को श्रेष्ठ भावना और ईमानदारी से करेंगे, हम नशामुक्त, संस्कारी और अनुशासित जीवन अपनाएंगे हर रोज जीवन में ध्यान मेडिटेशन को अपनाकर अपने मन को शक्तिशाली बनाएंगे
कार्यक्रम में श्रीमती निशा जैन पूर्व प्राचार्य ने कहां अपने को कभी भी छोटा ना समझे।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहन ने बड़ी भावना से सभी का तिलक, गमछा एवं ईश्वरीय साहित्य उपहार देकर सम्मान किया
कार्यक्रम में बिहारी लाल,अशोक ठेकेदार, राजेश भाई, मोती कुशवाहा,रज्जू मंडल,अशोक मंडल, राजू कुशवाहा,कल्लू ठेकेदार, कमलेश प्रजापति, गणेश मंडल मिस्त्री, रामदीन मिस्त्री रामकिशोर कुशवाहा एवं अन्य ठेकेदार, मिस्त्री वा श्रमिक उपस्थित रहे सभी ने कार्यक्रम की सराहना की,
अंत में सभी को मेडिटेशन, ध्यान की अनुभूति कराई गई

Subscribe to my channel


