ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

सर्व सेवा संस्थान ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बच्चों की आंखों और दांतों की हुई जांच

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। राष्ट्रीय सर्व सेवा संस्थान की ओर से शनिवार, 2 मई 2026 को प्राइमरी स्कूल, प्रताप नगर जेल रोड नई दिल्ली में विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों और हेल्पर्स के लिए निशुल्क आंखों एवं दांतों की जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ठुकराल ऑप्टिकल्स विष्णु गार्डन और क्लोव डेंटल हेल्थ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर के दौरान लगभग 20 बच्चों की आंखें कमजोर पाई गईं, जिनके चश्मे बनवाने की जिम्मेदारी सर्व सेवा संस्थान ने ली है। वहीं 25 से 30 बच्चों के दांतों में कैविटी पाई गई, जिनके उपचार और फिलिंग की व्यवस्था भी संस्थान द्वारा कराई जाएगी।

संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि छोटे बच्चे देश के भविष्य की नींव हैं, इसलिए उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। सर्व सेवा संस्थान पिछले 10 वर्षों से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है।

संस्था की भिवाड़ी शाखा से संयोजक दिनेश बेदी ने शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं बच्चों को जूस और बिस्किट राकेश नंबरदार की ओर से वितरित किए गए।

इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य महेश वधवा, सतनाम सिंह बजाज, डॉ. राजकुमार भारद्वाज, सचिन प्रेमी, नितिन भाटिया, नीरू अरोड़ा, मीना शर्मा, सुदर्शन कुमार, रश्मि, डॉ. जतिन शर्मा, विपिन अरोड़ा और गौरव उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सीमा सूरी द्वारा दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। संस्था के सभी सदस्यों ने उनके सामाजिक योगदान के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button