बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर बीकानेर शहर की समस्याओं से कराया अवगत

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर बीकानेर शहर की समस्याओं से अवगत करवाया भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य मोहन सुराणा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज जिला कलेक्टर निशांत जैन से मुलाकात कर बीकानेर शहर की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की। शहर में जगह-जगह खुदे पड़े सीवरेज कार्य के कारण आमजन को हो रही भारी परेशानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया लंबे समय से सड़कें खुदी होने से यातायात बाधित हो रहा है, दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है तथा स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों को निरंतर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इसके साथ ही शहर में कई स्थानों पर सड़कों का निर्माण कार्य बीच में रुका हुआ है, जिससे धूल, गंदगी और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। प्रतिनिधि मंडल ने इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने की मांग रखी। भाजपा नेताओं ने पेयजल व्यवस्था को लेकर भी जिला कलेक्टर का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि कई क्षेत्रों में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे आमजन परेशान है। नहर बंदी के दौरान विशेष निगरानी रखते हुए सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अलावा प्रतिनिधि मंडल ने बीकेईएसएल बिजली कंपनी द्वारा की जा रही अघोषित बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए जिला कलेक्टर से कंपनी को पाबंद करने की मांग की, ताकि शहरवासियों को अनावश्यक बिजली संकट का सामना न करना पड़े। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी और आमजन को राहत पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता मनीष सोनी, कुणाल कोचर, पंकज अग्रवाल, देवेंद्र तंवर एवं विमल पारीक उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button